शनिवार, 26 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By वार्ता

फेसबुक खरीदेगी वॉट्‍सएप

फेसबुक खरीदेगी वॉट्‍सएप -
FILE
न्यूयॉर्क। सोशल नेटवर्किंग की कंपनी फेसबुक 16 अरब डॉलर में मोबाइल मैसेजिंग कंपनी वॉट्‍सएप को खरीदेगी। फेसबुक ने गुरुवार को बताया कि इस राशि मे चार अरब डॉलर नकद भुगतान किया जाएगा जबकि 12 अरब डॉलर शेयर के रूप में दिए जाएंगे।

साथ ही वॉट्‍सएप के सहसंस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन कुम को फेसबुक की बोर्ड का सदस्य भी बनाया जाएगा। वॉट्‍सएप के आने के बाद यह फेसबुक से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हो गया था और फेसबुक के लिए बडी चुनौती बन चुका था। (वार्ता)