1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन

साइबर धोखाधड़ी के शिकार इंटरनेट उपभोक्ता

आईटी
ND
ND
नई दिल्ली, देश के ज्यादातर इंटरनेट उपभोक्ता किसी न किसी तरह साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। देश में 10 शहरों में 5,000 से अधिक इंटरनेट उपभोक्ताओं के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है।

इंटरनेट ढाँचागत सेवाएँ उपलब्ध कराने वाली फर्म वेरीसाइन द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण में पाया गया कि ज्यादातर उपभोक्ता ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं और उन्हें किसी न किसी तरह साइबर धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा है।

सर्वेक्षण में देखा गया कि 38 फीसद लोग विभिन्न वेबसाइटों पर लॉग इन के लिए एक जैसे पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, जबकि 32 फीसद लोग एक गोपनीय प्रश्न तैयार करते हैं जिसका जवाब केवल वे ही दे सकते हैं।

वेरीसाइन इंडिया के कंट्री मैनेजर शेखर किरानी ने कहा, ‘इस अध्ययन से स्पष्ट है कि लोगों में आनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता का अभाव है, जबकि सुरक्षित रहने की उनकी इच्छा प्रबल है।’ उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए जागरूकता एवं जानकारी सबसे महत्वपूर्ण हथियार हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें