1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन

नेट पर क्रेडि‍ट कार्ड जानकारी खोजना आसान

गूगल ने नि‍काली 19000 लोगों की डीटेल

आईटी खबर
जब से इंटरनेट पर सर्च इंजन बने हैं, नेट पर कुछ भी खोजना आसान हो गया है इसीलि‍ए अब इंटरनेट वरदान के साथ-साथ अभि‍शाप भी साबि‍त हो रहा है। हाल ही में गूगल ने 19000 लोगों की क्रेडि‍ट कार्ड जानकारी को अपने सर्च इंजन से बड़ी ही आसानी से खोज नि‍काला। ये सभी 19000 लोग बि‍टेन के रहने वाले इंटरनेट यूजर्स हैं।

सूत्रों के मुताबि‍क इस जानकारी में उन लोगों के नाम और घर के पते भी शामि‍ल हैं साथ ही इसमें पूरा कार्ड वि‍वरण भी है जो गूगल के सर्च इंजन द्वारा बड़ी आसानी से खोजा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार हजारों वीजाओं, मास्‍टर कार्ड और अमेरि‍कन एक्‍सप्रेस के ग्राहकों की जानकारी एक ठग द्वारा गलती से कि‍सी पब्‍लि‍क डोमेन पर डाल दी गई थी जि‍सने इसे अन्‍य स्‍पैमर को बेचने की योजना बनाई थी। बैंकिंग उद्योग की एक संस्‍था का कहना है कि‍ इनमें से ज्‍यादातर कार्ड्स पहले से रद्द कर दि‍ए गए हैं लेकि‍न चिंता का वि‍षय यह है कि‍ इस बारे में इनके मालि‍कों को कोई खबर नहीं है कि‍ उनकी जानकारी ऑनलाइन लीक कर दी गई है।

डेटा को मूल रूप से वि‍यतनाम में एक असुरक्षि‍त सर्वर पर पोस्‍ट कि‍या गया था जि‍नका उपयोग कुछ आपराधि‍क लोगों ने कि‍या। यद्यपि‍ साइट फरवरी में बंद कर दी गई थी लेकि‍न जानकारी गूगल पर पेज के 'कैश' संस्‍करण में उपलब्‍ध थी।