1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन
Written By WD

अभिभावकों की नजर अब बच्चों के ईमेल पर

चुनें सही ईमेल सेटअप..

ईमेल
गरिमा माहेश्वरी
NDND
जब बात बच्चों के इंटरनेट का प्रयोग करने की होती है तो अभिभावकों का चिन्ता करना स्वाभाविक है। बच्चे सुरक्षित तरीके से सर्फिंग कर पाएँ इसके लिए वे बहुत से इंतजाम कर देते हैं लेकिन आपके बच्चे सही ढंग से ईमेल का उपयोग कर रहे हैं या नहीं यह जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

अब आपके मन में यह प्रश्न उठेगा कि जिस तरह हम नेट प्रयोग करते समय फिल्टर का उपयोग करते हैं क्या ऐसा ही कुछ हम ईमेल के लिए भी कर सकते हैं?

तो इसका जवाब है कि ऐसा कुछ अभी तक तो नहीं बनाया गया है जो आपके बच्चों के ईमेल अकाउंट को फिशिंग या अन्य तरीके के ईमेल अटैक से पूरी तरह बचा सकें लेकिन यहाँ आपके लिए यह जानकारी जरूर मौजूद है जिससे आप अपने बच्चे की उम्र के मुताबिक सही ई-मेल सेटअप चुन पाएँ।

अगर आप जीमेल से वाकिफ हैं तो आप जानते ही होंगे की जीमेल में स्पैम और वायरस से बचाव बहुत हद तक किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें कुछ ऐसे फीचर भी हैं जिससे अभिभावक अपने बच्चों के अकाउंट को नियंत्रित कर सकते हैं जैसे कि आप तय कर सकते हैं कि बच्चे के द्वारा भेजा जाने वाला मेल जाना चाहिए या नहीं।

इसके साथ ही एओएल, विण्डोज लाइव मेल भी आपको अपने बच्चों के अकाउंट पर कुछ प्रतिबंध लगाने की सुविधा प्रदान करते हैं।

एओए
PRPR


एओएल ने खास बच्चों के अकाउंट के लिए केओएल अकाउंट सेटअप दिया है। यह सिर्फ ईमेल सेवा ही नहीं बल्कि गेम, फिल्म, म्यूजिक आदि की सेवा भी प्रदान करता है।

इसके लिए अभिभावकों को खुद के लिए एक ईमेल अकाउंट बनाना होगा (अगर पहले से आपका एओएल अकाउंट नहीं है तो)। वहाँ से आप एओएल पेरेन्टल कंट्रोल पर जाकर अपने बच्चे की उम्र की जानकारी देकर आगे बढ़ सकते हैं। इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड देकर बच्चे का अकाउंट बनाया जा सकता है।

एक बार यह अकाउंट बनाने की प्रक्रिया खत्म होने के बाद आपको एओएल का पेरेन्टल कंट्रोल सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। इसमें दी गई सेटिंग्स का प्रयोग कर आप बच्चे के अकाउंट को नियंत्रित कर सकते हैं।

PRPR
विण्डोज लाइव मेल

विण्डोज लाइव फेमिली सेफ्टी भी बहुत कुछ एओएल की तरह ही कार्य करता है। इस पर हॉटमेल की तरह ही अकाउंट बनाने के बाद फेमिली सेफ्टी साफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा।

इस पर दिए गेट स्टार्टेड बटन को क्लिक कर आप लॉगिन आईडी बना सकते हैं। इससे आपको फेमिली सेफ्टी वेबपेज पर आसानी से एंट्री मिल जाएगी। इस सेवा का उपयोग करना शायद शुरुआत में आपके बच्चों को अजीब लगे।

ज़ुबु
PRPR


ज़ुबूह की अगर बात करें तो यह ईमेल सेवा खास बच्चों का ध्यान में रखकर ही शुरू की गई है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें बच्चे सिर्फ कांटेक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को ही ईमेल भेज सकते हैं और सिर्फ उनकी ही ईमेल रिसीव कर सकते हैं। इस सेवा में आपत्तिजनक शब्दों के लिए भी एक फिल्टर दिया गया है जो ऐसे शब्दों वाली मेल को ब्लॉक कर सकता है।
ज़ुबुह का इंटरफेस बच्चों की पसंद के हिसाब से तैयार किया गया है। इसका उपयोग आसान है।

यह सेवा मुफ्त तो नहीं है लेकिन नाम मात्र के शुल्क पर इनका उपयोग किया जा सकता है।
इसके उपयोग के लिए आप 30 दिनों का ट्रायल वरजन ले सकते हैं। इसके बाद यह सेवा 1 डॉलर प्रति माह के शुल्क के साथ आपको उपलब्ध हो पाएगी।
लेखक के बारे में
WD