1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. war lockdown india 2026 viral message april fools hoax fact check
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 1 अप्रैल 2026 (18:50 IST)

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

War Lockdown India 2026
हर साल की तरह इस बार भी 1 अप्रैल को 'अप्रैल फूल्स डे' के मौके पर शरारती तत्वों ने लोगों को निशाना बनाया। लेकिन इस बार मजाक की सीमा पार करते हुए एक बेहद डरावने संदेश ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया। व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स पर एक 'वॉर लॉकडाउन पीडीएफ' (War Lockdown PDF) वायरल हो रही है। इसने हजारों लोगों को डरा दिया। PIB Fact Check ने इस दावे का खंडन किया है। सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश या अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने संबोधन के दौरान पश्चिम एशिया संकट की तुलना कोविड-19 जैसी वैश्विक चुनौतियों से की थी। उन्होंने नागरिकों से 'टीम इंडिया' के रूप में तैयार और एकजुट रहने का आह्वान किया था। कुछ लोगों ने उनके इस बयान को गलत संदर्भ में लिया या जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया, जिससे अफवाह को हवा मिली। किसी भी आधिकारिक घोषणा के लिए केवल सरकार के आधिकारिक हैंडल्स या विश्वसनीय न्यूज चैनलों पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर आए किसी भी संदिग्ध पीडीएफ या लिंक को बिना जांचे आगे न भेजें।
 

क्या था मैसेज में दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज में दावा किया गया है कि पश्चिम एशिया में ईरान से जुड़े संघर्ष के चलते भारत सरकार देशव्यापी वॉर लॉकडाउन (युद्धकालीन लॉकडाउन) लागू करने जा रही है। 1 अप्रैल, 2026 को शेयर किए गए इस संदेश में कहा गया कि यह पाबंदियां बिल्कुल 2020 के 'कोविड-19 लॉकडाउन' जैसी होंगी। इस मैसेज ने उन परिवारों में भारी घबराहट पैदा कर दी, जो आज भी उस दौर के कठिन समय को याद कर सहम जाते हैं।

नहीं जारी किया गया कोई ऐसा आदेश

जांच में सामने आया कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय (MHA), प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) या किसी भी राज्य सरकार द्वारा इस तरह के किसी वॉर लॉकडाउन की घोषणा नहीं की गई है। यह पूरी तरह से एक होक्स (Hoax) या फर्जी खबर है, जिसे 'अप्रैल फूल' बनाने के उद्देश्य से फैलाया गया। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
CM योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल, मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए आकलन और मुआवजे के निर्देश