sundarkand

युद्ध में टेक इंफ्रास्ट्रक्चर को ईरान क्यों बना रहा है सॉफ्ट टारगेट और इसके पीछे क्या है रणनीति

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 (17:10 IST)
ईरान के ड्रोन हमलों ने युद्ध के स्वरूप को लेकर नई बहस छेड़ दी है। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात में Amazon Web Services (AWS) के दो डेटा सेंटर्स को निशाना बनाया, जबकि बहरीन में एक अन्य कमर्शियल डेटा सेंटर भी हमले की चपेट में आया। यह पहली बार है जब किसी देश ने युद्ध के दौरान जानबूझकर व्यावसायिक डेटा सेंटर्स को निशाना बनाया है।
ALSO READ: Gemma 4: गूगल ने पेश किया अब तक का सबसे शक्तिशाली ओपन AI मॉडल; जानें इसकी खासियतें और इस्तेमाल का तरीका
आखिर डेटा सेंटर्स को निशाना बनाने के पीछे ईरान की रणनीति क्या है। अब तक डेटा सेंटर्स पर साइबर हमले और जासूसी होती रही है, जैसे 2024 में यूक्रेनी हैकर्स द्वारा रूसी सैन्य डेटा सेंटर को नुकसान पहुंचाना, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में हुए ये हमले फिजिकल थे, जिनमें ड्रोन ने सीधे इमारतों को क्षतिग्रस्त किया। एक्सपर्ट्‍स का मानना है कि यह पूरी तरह से युद्ध के स्वरूप में बदलाव का संकेत नहीं है, लेकिन इससे यह स्पष्ट हो गया है कि डेटा सेंटर्स अब 'सॉफ्ट टारगेट' बन चुके हैं।
 
इनकी संरचना बड़ी और अपेक्षाकृत कमजोर होती है, साथ ही इनमें विशेष एयर डिफेंस नहीं होता, जिससे ये आसानी से निशाने पर आ सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से विस्तार ने डेटा सेंटर्स को रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बना दिया है। अमेरिकी सेना हमलों और ऑपरेशंस में AI सिस्टम्स का इस्तेमाल कर रही है। इसमें Claude जैसे टूल्स शामिल हैं।
 
इन AI सिस्टम्स का संचालन क्लाउड पर होता है, जो अक्सर AWS जैसे कमर्शियल डेटा सेंटर्स पर निर्भर होता है। यही कारण है कि इन इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर सैन्य और आर्थिक गतिविधियों को बाधित किया जा सकता है। हालांकि हजारों मिसाइल और ड्रोन हमलों में डेटा सेंटर्स पर हमले बहुत कम थे, लेकिन AI और क्लाउड तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए भविष्य में ऐसे हमलों की संभावना बढ़ सकती है।

एक्सपर्ट्‍स के मुताबिक इन हमलों के पीछे सैन्य कारणों के अलावा राजनीतिक संदेश भी हो सकता है। यूएई और अमेरिका के करीबी संबंधों को देखते हुए, ईरान ने इन हमलों के जरिए वैश्विक अर्थव्यवस्था और अमेरिकी प्रभाव को चुनौती देने की कोशिश की हो सकती है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

योगी सरकार ने महिला कावड़ियों के लिए किए विशेष प्रबंध, जलाभिषेक करने उमड़ पड़ी नारीशक्ति

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना : अनाथ और असहाय बच्चों के भविष्य की मजबूत आधारशिला, योगी सरकार में एक लाख से अधिक बच्चों तक पहुंच रहा योजना का लाभ

अगला लेख