वॉर्न ने गांगुली को लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न ने कहा कि वह आईपीएल मैच के दौरान समय बर्बाद करने की रणनीति अपनाने की बात को स्वीकार करने से इनकार करने पर कोलकाता नाइटराइडर्स के अपने समकक्ष सौरव गांगुली के खिलाफ शिकायत करेंगे।
नाइटराइडर्स को हराने के बाद वॉर्न ने मैच के बाद कहा कि मैं शुरुआत के समय निराश था। हमें तेज धूप में पाँच मिनट इंतजार करना पड़ा और वे और नाइटराइडर्स कहीं नजर ही नहीं आ रहे थे।
आधिकारियों से शिकायत करने पर वे कहते हैं कि जब हम क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे, तब हमें सौरव के लिए इंतजार करना पड़ा, इसलिए हम काफी निराश थे। अनुभवी स्पिनर वॉर्न ने कहा कि गांगुली के कारण मैच प्रत्येक पारी के लिए निर्धारित एक घंटा 20 मिनट से अधिक खिंचा है।
गांगुली ने इसके बाद उस समय रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान को और नाराज कर दिया जब उन्होंने ग्रीम स्मिथ द्वारा लपके गए कैच पर तीसरे अंपायर से सलाह लेने को कहा।
वॉर्न ने इसके लिए गांगुली को लताड़ते हुए कहा कि बेंगलुरु में जब हमने स्प्रिट ऑफ क्रिकेट पर दस्तखत किए थे, तो इसका मतलब था कि हम सही खेल भावना के साथ खेलेंगे। ग्रीम स्मिथ जैसे अंतरराष्ट्रीय कप्तान ने कहा था कि उन्होंने उनका कैच लपका है और यह साफ-सुथरा कैच है।
उन्होंने कहा कि स्क्वेयर लेग पर खड़े अंपायर रूड़ी कर्टजन ने कहा कि यह साफ सुथरा कैच है। खिलाड़ियों को अंपायरों को निर्देश देने की इजाजत नहीं होती, लेकिन सौरव ने अंपायर को तीसरे अंपायर से सलाह लेने को कहा।