करीना कपूर भी पहुँची मैच देखने
वानखेड़े स्टेडियम पर टूट पड़ा दर्शकों का हुजूम
बेंगलूर की रॉयल चैलेंजर्स और मुंबई इंडियन्स के बीच रविवार को यहाँ मुंबई में हुए पहले आईपीएल मुकाबले को देखने के लिए 35 हजार दर्शकों की भीड़ वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थी।
दर्शकों में सिने अदाकारा करीना कपूर भी मौजूद थीं। वे सैफ की गाड़ी में सवार होकर आई और जब वे कार में थीं, तब अगली सीट पर उनकी गोद में सैफ अली का बेटा भी था। कई कैमरों ने इस दृश्य को कैद भी किया।
घरेलू क्रिकेट देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पर सौ से कम दर्शक पहुँचते हैं, इसलिए यह काफी हैरान करने वाला दृश्य था। कुछ ही दूरी पर ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले दुलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी मुकाबलों को देखने के लिए 25 हजार से 30 हजार तक दर्शक आते हैं।
सभी टेस्ट खेलने वाले शीर्ष देशों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम के व्यस्त होने के बावजूद ऐसा कभी-कभार ही होता है कि देश के सभी शीर्ष खिलाड़ी कुछ विदेशी स्टार क्रिकेटरों के साथ घरेलू टूर्नामेंट खेलें, इसलिये दर्शक इन सभी स्टार क्रिकेटरों को देखने के लिए मौजूद थे।