संन्यास के बारे में पूछा तो महेंद्र सिंह धोनी ने की डैनी मॉरिसन की बोलती बंद (Video)
LSGvsCSK: Chennai Super Kings चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS Dhoni महेंद्र सिंह धोनी का Lucknow Super Giants लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ स्थानीय जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास ले चुके भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में भी नजर आ सकते हैं।
इकाना स्टेडियम पर बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टास जीतने के बाद क्रिकेटर से कमेंटेटर बने न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ गेंदबाज डेनी मारसन ने मजाकिया अंदाज में धोनी से पूछा “ क्या आप अपना आईपीएल के अपने अंतिम सत्र का लुत्फ उठा रहे हैं, इस पर हाजिर जवाब धोनी ने अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ जवाब दिया “ यह आपने तय किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है। मैने फिलहाल अभी इस बारे में कुछ तय नही किया है।” इस वाक्ये का वीडियो ट्विटर पर खासा वायरल हुआ और धोनी के फैन माही के इस हाजिर जवाबी से खासे खुश हुए।

MSD keeps everyone guessing
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2023
The Lucknow crowd roars to @msdhoni's answer #TATAIPL | #LSGvCSK | @msdhoni pic.twitter.com/rkdVq1H6QK
This time he said "Not Definitely" pic.twitter.com/SOmNBsKkmO
— Sagar (@sagarcasm) May 3, 2023गौरतलब है कि धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की थी जिसके बाद से उनके इंडियन प्रीमियर लीग से भी सन्यास लेने की अटकले शुरू हो चुकी हैं। आज इकाना स्टेडयिम पर हजारों की तादाद में प्रशंसक धोनी की हौसलाफजाई करने आये थे। सात जुलाई को धोनी 42 साल की उम्र पूरी कर लेंगे। धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।