1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. MS Dhoni miffed with jury for down playing his catches

बेस्ट कैच अवार्ड ना मिलने पर धोनी हुए नाखुश, भोगले के सामने दिखाई नाराजगी (Video)

IPL 2023
महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक इस आईपीएल में भी उतना ही प्रभावित किया है जितना पिछले कुछ सत्रों में किया है। पहला मैच हारने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की टीम चोटों से जूझती नजर आई लेकिन इसका असर अंक तालिका में नहीं पड़ा है। टीम अब तक टॉप 4 में अपनी जगह बनाए हुए है।
हालांकि मैच जीतने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस बात से नाराज नजर आए कि उनको सर्वश्रेष्ठ कैच का अवार्ड क्यों नहीं दिया जाता। महेंद्र सिंह धोनी  ने प्रेसेंटेशन सेरेमनी में हर्षा भोगले से यह बात की कि विकेटकीपर के हाथ में ग्लब्स होता है तो लोगों को लगता है कि इनका कैच लेना बहुत आसान है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने बैंगलोर के खिलाफ भी फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल का हवा में कैच पकड़ा था जिससे खेल बदल गया था।


अगला लेख
IPL 2023 में सिर्फ गुजरात ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी, आज लखनऊ के खिलाफ किया ऐसा (Video)