शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Suryakumar Yadav may miss the opener due to injury
Written By
Last Modified: बुधवार, 23 मार्च 2022 (15:08 IST)

मुंबई इंडियन्स को चोटिल सूर्यकुमार यादव के बिना खेलने होंगे शुरुआती मैच

मुंबई इंडियन्स को चोटिल सूर्यकुमार यादव के बिना खेलने होंगे शुरुआती मैच - Suryakumar Yadav may miss the opener due to injury
मुंबई: 27 मार्च को सूर्यकुमार यादव दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ होने वाले मुंबई इंडियंस के मैच में शामिल नहीं हो पाएंगे। पता चला है कि 31 वर्षीय सूर्यकुमार अभी भी अपने अंगूठे की चोट (हेयर लाइन फ़्रैक्चर) से उबर रहे हैं।

फिलहाल वह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं और वहां से उन्हें छुट्टी नहीं मिली है। वह पिछले कुछ हफ़्तों से वहीं चोट से उबर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को यह चोट 22 फ़रवरी को वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ खेले गए अंतिम टी20 मैच में लगी थी।

सूर्यकुमार को लगी यह चोट मुंबई इंडियंस के लिए परेशानियों का सबब बन सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि रोहित शर्मा और इशान किशन के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम में कोई अन्य ऐसा भारतीय बल्लेबाज़ नहीं है, जिसके पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव हो।

आईपीएल 2021 में रहा था ऐसा प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस की टीम ने सूर्यकुमार को 2019 में ख़रीदा था। उसके बाद से सूर्यकुमार ने मुंबई के लिए एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भले ही पांच बार आईपीएल जीतने वाली मुंबई की टीम पिछले सीज़न में नॉकआउट स्टेज तक नहीं पहुंच सकी थी लेकिन सूर्यकुमार का शानदार प्रदर्शन जारी रहा था।
उन्होंने पिछले साल 143.43 की स्ट्राइक रेट और 22 के औसत से 317 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ में रिटेन किया गया।

सूर्यकुमार के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वह किसी भी पोज़िशन पर आकर खेल सकते हैं और खेल के शुरुआत से ही गेंदबाज़ों पर प्रहार करने में वह ज़्यादा समय नहीं लेते। इसी कारण से वह मुंबई के महत्वपूर्ण बल्लेबाज़ों में से एक हैं।

इस बात की भी संभावना है कि मुंबई को सूर्यकुमार की जगह पर रमनदीप सिंह और अनमोलप्रीत सिंह में से किसी एक पर विचार करने के लिए मज़बूर होना पड़ेगा। बता दें कि यह दोनों खिलाड़ी चचेरे भाई भी हैं। वहीं हैदराबाद के अनकैप्ड बल्लेबाज़ तिलक वर्मा भी तीसरे नंबर पर खेलने के प्रबल दावेदार हैं।
ये भी पढ़ें
फिर जेसन होल्डर से टेस्ट के नंबर 1 ऑलराउंडर का ताज छीना रविंद्र जड़ेजा ने