1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Hyderabad won the toss and elected to field against Kolkata

हैदराबाद ने टॉस जीत कर कोलकाता के खिलाफ गेंदबाजी चुनी (वीडियो)

Sunrisers Hydrabad
मुंबई: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2022 आईपीएल के 25वें मैच में शुक्रवार को टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

हैदराबाद ने जहां टीम में एक बदलाव किया है, वहीं कोलकाता ने तीन खिलाड़ियों काे बदला है। हैदराबाद ने वॉशिंगटन सुंदर की जगह जगदीश सुचिथ को टीम में शामिल किया है, जबकि कोलकाता ने अजिंक्या रहाणे के स्थान शेल्डन जैक्सन, सैम बिलिंग्स के स्थान पर आरोन फिंच और रसिख सलाम के स्थान पर अमन हकीम खान को प्लेइंग इलेवन (एकादश) में जगह दी है।(वार्ता)
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम, शशांक सिंह, जगदीश सुचिथ, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसन, उमरान मलिक, टी नटराजन।
कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), आरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), पैट कमिंस, सुनील नारायण, उमेश यादव, अमन हकीम खान, वरुण चक्रवर्ती।
अगला लेख
आखिरकार फॉर्म में आए नितीश राणा, कोलकाता ने हैदराबाद के खिलाफ जड़े 175 रन