1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. Kings XI Punjab vs Royal Challengers Bangalore match

IPL 2020 : निकोलस पूरन बोले- क्रिस गेल की मौजूदगी से टीम का आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है...

IPL 13
शारजाह। बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Puran) ने कहा कि क्रिस गेल (Chris Gayle) की क्रीज पर मौजूदगी से टीम का आत्मविश्वास बढ़ता है और 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर इस धाकड़ क्रिकेटर ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) पर मिली जीत के दौरान अर्द्धशतक जड़कर अपनी अहमियत साबित भी की।

गेल जनवरी के बाद से अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ धीमी शुरुआत के बाद अपनी 53 रनों की पारी के दौरान 5 छक्के और 1 चौका जड़ा जिससे किंग्स इलेवन पंजाब ने 5 मैचों में हार का क्रम तोड़ा।

पूरन ने आईपीएलटी-20 डॉट कॉम पर मैच के बाद साथी मयंक अग्रवाल से कहा कि उन्‍होंने धीमी शुरुआत की, जो स्वीकार्य है, क्योंकि वे काफी लंबे समय बाद क्रिकेट खेल रहे थे। उन्‍होंने फिर दिखा दिया कि वे महानतम टी-20 बल्लेबाज क्यों हैं। उन्‍हें रन बनाते हुए देखना शानदार है।

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज ने साथ ही कहा कि जमैका का यह 41 साल का धुरंधर जब क्रीज पर होता है तो खेमे के अंदर का माहौल ही अलग होता है।उन्होंने कहा कि मेरे लिए वे महानतम टी-20 खिलाड़ी है।। जब क्रिस बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आप हमेशा महसूस करते हो कि आपके पास मैच जीतने का मौका है।
उन्होंने कहा किजब वे क्रीज पर होते हैं तो खेमे के अंदर अलग ही मूड होता है। हम बतौर बल्लेबाज उन जैसे खिलाड़ी को क्रीज पर देखना चाहेंगे।(भाषा)
अगला लेख
IPL 13: जीत से उत्साहित धोनी की CSK को अब मिलेगी Delhi capitals की कड़ी चुनौती