1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. Bishan Singh Bedi

IPL 2019 : बेदी ने 'डरपोक' अधिकारियों को लिया आड़े हाथों, बोले- धोनी पर सिर्फ 50 प्रतिशत जुर्माना लगाना बचकाना

Bishan Singh Bedi
जयपुर। पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने 'डरपोक' अधिकारियों को आड़े हाथों लिया जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आईपीएल मैच के दौरान मैदानी अंपायरों से बहस करने के लिए 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया।
 
बेदी ने ट्वीट किया कि मीडिया ने धोनी के गुरुवार रात मैदान के अंदर आने को अंपायरों के खिलाफ बेहद अपरिपक्व विरोध करार दिया है जिस पर मैं हैरान हूं। मेरे लिए यह अबूझ पहेली है कि खेल पत्रकार गलती करने वाले स्थापित सितारों के खिलाफ ईमानदार अभिव्यक्ति करने से क्यों बचते हैं?
 
बेदी आगे लिखा कि यहां तक कि अधिकारियों का भी धोनी के प्रति डरपोक रवैया अपनाकर 50 प्रतिशत जुर्माना लगाना बचकाना है। यह घटना चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान घटी थी। 
अगला लेख
रेलवे अधिकारियों को खेलों के प्रति जागरूक करें, इसका महत्व शिक्षा से कम नहीं : कृपाशंकर बिश्नोई