मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2018
  4. Rohit Sharma 300 sixes
Written By
Last Modified: मुंबई , शनिवार, 5 मई 2018 (14:41 IST)

रोहित शर्मा बने 300 छक्के लगाने वाले एकमात्र भारतीय

रोहित शर्मा बने 300 छक्के लगाने वाले एकमात्र भारतीय - Rohit Sharma 300 sixes
मुंबई। आईपीएल 2018 के 34 वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इलेवन पंजाब के खिलाफ 15 गेंदों 2 छक्के और 1 चौके की मदद से नाबाद 24 रन बनाए और मुंबई इंडियंस यह मुकाबला 6 विकेट से जीता। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी इस छोटी सी पारी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
 
इस मैच में पहला छक्का मारते ही रोहित शर्मा ने टी 20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे किए। इस कारनामे को करने वाले रोहित शर्मा भारत में ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में पहले खिलाड़ी बन गए है।
 
हिटमैन शर्मा ने इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में 78 और दूसरी टी-20 लीग्स में 183 छक्के जड़े हैं। अब रोहित शर्मा के नाम टी-20 क्रिकेट में 301 छक्के दर्ज हैं। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने अब तक तीनों फॉर्मेट्स में कुल मिलाकर 499 छक्के लगा चुके हैं। 
 
रोहित आईपीएल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले क्रीस गेल के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। गेल ने अभी तक आईपीएल में 290 छक्के लगाए हैं, तो रोहित शर्मा के नाम 183 छक्के हैं। वहीं धोनी के नाम 180 और कोहली के नाम 171 छक्के दर्ज हैं।
 
300 छक्के लगाने के अलावा रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा 17 नाबाद रहे हैं। और हर बार उनकी टीम ने जीत हासिल की। रोहित शर्मा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाकर सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने के मामले में गौतम गंभीर (16) को पीछे छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें
चेन्नई सुपरकिंग्स-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का ताजा हाल...