गेंदबाजों के कारण जीते: गंभीर
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने शेन वार्न की टीम राजस्थान रॉयल्स को रविवार को यहाँ हराने के बाद कहा कि जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है।
गंभीर ने कहा कि विरोधी टीम को सिर्फ 81 रन पर समेट देना गेंदबाजों का बेहतरीन प्रयास था। गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रयास किया और बाद में बल्लेबाजों ने काम को अंजाम तक पहुँचाया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी रायल्स की टीम 15.2 ओवर में केवल 81 रन पर ढेर हो गई जिसके बाद नाइट राइडर्स ने 13.5 ओवर में दो विकेट गँवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
गंभीर ने कहा कि इस तरह के प्रारूप में आप किसी मैच को हल्के में नहीं ले सकते। आपको अति आत्मविश्वास से बचना होगा और अपने काम को अंजाम तक पहुँचाना होगा जैसा कि हमने किया।
अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए बाएँ हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि ब्रेट ली और साकिब अल हसन के टीम से जुड़ने से और बालाजी की मौजूदगी में हमारा गेंदबाजी आक्रमण बेजोड़ है। गंभीर ने हालाँकि टीम को चेताया कि जीत की लय बरकरार रखना अहम है।
उन्होंने कहा कि एक बार जीत की लय हासिल करने के बाद यह अहम है कि आप इसे बरकरार रखो क्योंकि हार के बाद वापसी करना कभी कभी मुश्किल हो जाता है। (भाषा)