शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By नीलमेघ चतुर्वेदी
Last Updated :तबिलिसी (वार्ता) , बुधवार, 9 जुलाई 2014 (15:57 IST)

'रूस ने वायु सीमा का उल्लंघन किया'

''रूस ने वायु सीमा का उल्लंघन किया'' -
जॉर्जिया ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने अपनी वायु सीमा का उल्लंघन किया है। हालाँकि रूस ने इन आरोपों से नकार किया है।

जॉर्जिया की सशस्त्र सेना के जनरल जजा गोगावा ने रविवार को कहा कि रूस के तीन विमानों ने देश की वायु सीमा का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि विमान जॉर्जिया की सीमा के करीब तीन किलोमीटर अंदर तक घुस गए और रूस की सीमा में वापस जाने से पहले वे करीब एक मिनट तक उनकी सीमा में रहे।

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल अलेक्जेंडर ड्रोबिशेवस्की ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके किसी विमान ने जॉर्जिया की सीमा का उल्लंघन नहीं किया है। गौरतलब है कि दोनों देशों के संबंध पिछले एक वर्ष से खराब चल रहे हैं।