गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Announcement of names of 71 district presidents of Madhya Pradesh Congress
Last Updated : शनिवार, 16 अगस्त 2025 (17:27 IST)

मध्यप्रदेश कांग्रेस के 71 जिला अध्यक्ष के नामों का एलान, दिग्विजय के विधायक बेटे जयवर्धन को गुना की कमान, भोपाल और इंदौर में भी पुराने चेहरों पर दांव

Announcement of the names of 71 district presidents of Madhya Pradesh Congress
भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी ने 71 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित करते हुए दिग्गज और पुराने चेहरों को रिपीट किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह को गुना जिले की की कमान सौंपी गई है। वहीं विधायक महेश परमार को उज्जैन ग्रामीण,पूर्व मंत्री और विधायक ओमकार सिंह मरकाम को डिंडौरी और विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को सतना ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं भोपाल शहर से प्रवीण सक्सेना का एक बार फिर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भोपाल ग्रामीण से अनोखी मान सिंह पटेल को जिला अध्यक्ष मनाया गया है। इंदौर शहर में चिंटू चौकसे को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वहीं  पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े को इंदौर ग्रामीण की कमान सौंपी गई है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी जिला अध्यक्षों  को सोशल मीडिया के  माध्यम से बधाई  देते हुए का कि मध्यप्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को, मेरी तरफ से ढेर सारी बधाई/शुभकामनाएं! कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ #संगठन_सृजन_अभियान मंथन/चिंतन की प्रक्रियाओं को पार करते हुए अब संगठन की जिम्मेदारियों तक आ पहुंचा है।आगे की यात्रा भी निर्णायक है! हमें जनहित के जुटे रहना है! राजनीतिक अत्याचार का विरोध करना है! युवा, किसान, दलित, आदिवासी, महिलाओं की खास चिंता करना है।हमें मिलकर जननायक आदरणीय राहुल गांधी जी के हाथ मजबूत करना है! अपने अथक परिश्रम से हर सपने को, हर संकल्प को, हर लक्ष्य को भी साकार करना है! मुझे पूर्ण विश्वास है हमारे साझा प्रयास मप्र में कांग्रेस के विचार और संस्कार को नया विस्तार देंगे! संगठन को नई और मजबूत जमीन देंगे! 2028 में मप्र को कांग्रेस की सरकार देंगे!
 
ये भी पढ़ें
अवंती बाई लोधी का संघर्ष और बलिदान प्रत्‍येक भारतीय के लिए प्रेरणा : योगी आदित्यनाथ