मंगलवार, 22 जुलाई 2025
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: मेलबोर्न , मंगलवार, 19 जनवरी 2010 (12:55 IST)

भारतीयों पर हमले नस्ली नहीं

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के अन्य प्रांत के लोगों की तरह विक्टोरिया के लोगों का भी मानना है कि भारतीय छात्रों पर हाल में हुए हमले नस्ली नहीं हैं। यह बात एक सर्वेक्षण में सामने आई है।

यूएमआर शोध के अनुसार 48 फीसदी नागरिकों का मानना है कि छात्रों को नस्लभेद के तहत निशाना नहीं बनाया गया। विक्टोरिया में 54 फीसदी लोगों का भी यही मानना है।

यूएमआर शोध के अनुसार सिर्फ एक तिहाई विक्टोरियाई लोगों (36 फीसदी) का मानना है कि हमले नस्ली थे। यह लगभग राष्ट्रीय औसत के बराबर है।

इस महीने एक हजार लोगों ने सर्वेक्षण में भाग लिया, जिनमें से 10 में से नौ लोग हमलों से अवगत थे, जबकि विक्टोरिया में जिन लोगों पर सर्वे किया गया, उनमें से 97 फीसदी लोगों को हमले की जानकारी थी। (भाषा)