सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर लगा जाम, घंटों फंसे रहे यात्री
- Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां
- EC ने बिहार में मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण को ठहराया उचित
- ब्रिटेन के स्टील्थ फाइटर जेट F-35B ने एक महीने बाद केरल से भरी उड़ान
- कौन बनेगा भारत का उपराष्ट्रपति? ये 5 नाम हैं दौड़ में सबसे आगे
इंडिया गठबंधन ने एसआईआर के खिलाफ संसद के भीतर और बाहर विरोध जताया, की जमकर नारेबाजी
Protest against SIR : विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) (India Alliance) के घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर मंगलवार को संसद के भीतर और बाहर विरोध जताया। विपक्षी सांसदों ने पहले संसद परिसर में प्रदर्शन किया और फिर लोकसभा एवं राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर जमकर नारेबाजी की जिससे दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई।
राहुल समेत ये नेता हुए शामिल : संसद के मकर द्वार के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा और मीसा भारती तथा कई अन्य सांसद शामिल हुए। विपक्षी सांसदों ने 'नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, एसआईआर नहीं चलेगा और वोटबंदी बंद करो' के नारे लगाए। कई सांसदों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर एसआईआर के विरोध में नारे लिखे हुए थे।
बिहार में SIR के नाम पर वोट के साथ घपला और धांधली बर्दाश्त नहीं
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) July 22, 2025
विपक्ष ने इस वोटबंदी के ख़िलाफ़ संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया
????संसद, नई दिल्ली pic.twitter.com/rkZJhYI6sy
राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि एसआईआर की आड़ में बिहार में हो रही वोट चोरी के खिलाफ आज संसद परिसर में इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि वोट देना हर नागरिक का अधिकार है, हम इसे किसी भी कीमत पर छिनने नहीं देंगे। संविधान विरोधी शक्तियों के खिलाफ एकजुटता से लड़ेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि एसआईआर लोगों के वोट के अधिकार को छीनने की साजिश है।
उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि पहले महाराष्ट्र में मतदाता सूची में वोटर बढ़ाकर चुनाव की चोरी की गई। अब बिहार में वोटर के नाम काटकर यही करने की कोशिश की जा रही है। एसआईआर के नाम पर लागू की जा रही 'वोटबंदी' संविधान में दिए गए वोट के अधिकार को छीनने की साजिश है। हम संविधान को कुचलने की हर कोशिश के खिलाफ डटकर खड़े हैं।
एसआईआर लोकतंत्र पर स्पष्ट हमला : कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संसद परिसर में कहा कि यह (एसआईआर) इस देश के सबसे बड़े मुद्दों में से एक है। यह लोकतंत्र पर स्पष्ट हमला है, क्योंकि इंडिया गठबंधन ने पूरी तरह से चर्चा कराने का फैसला किया है। हम चर्चा की मांग कर रहे हैं। हम एसआईआर नहीं चाहते हैं। निर्वाचन आयोग की तटस्थता पहले ही खत्म हो चुकी है, सरकार चर्चा के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सरकार पहलगाम के मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमत हुई। यह ठीक है, लेकिन एसआईआर भी सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है। विरोध प्रदर्शन से पहले इंडिया गठबंधन के घटक दलों के दोनों सदनों के नेताओं ने बैठक कर मानसून सत्र में आगे की रणनीति पर चर्चा की और एसआईआर के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाने का फैसला किया।(भाषा)(फोटो और ट्वीट्स सौजन्य : ट्विटर)
Edited by: Ravindra Gupta
