शुक्रवार, 18 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Yemen
Written By
Last Modified: वॉशिंगटन , शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (12:18 IST)

यमन में हमलों में 28 आतंकवादियों की मौत

Yemen
वॉशिंगटन। सितंबर महीने के आखिर से लेकर अब तक यमन में 9 अमेरिकी हवाई हमलों में 28 आतंकवादी मारे गए हैं।

 
अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने बताया कि 23 सितंबर से 13 दिसंबर के बीच अल-कायदा इन अरब पेनिसुला (एक्यूएपी) के गुर्गों को निशाना बनाया गया।
 
अमेरिकी सैन्य प्रवक्ता मेजर जोश जैक्स ने एक बयान में बताया कि एक्यूएपी एक विदेशी आतंकवादी संगठन है जिसका इतिहास अमेरिका और इसके सहयोगियों पर हमला करने का रहा है।
 
उन्होंने बताया कि एक्यूएपी ने जो हमला किया है, उन हमलों में 2009 में क्रिसमस दिवस पर अमेरिका में एक व्यावसायिक विमान में एक बम विस्फोट करने का प्रयास और पेरिस में जनवरी 2015 में शार्ली हेब्दो कार्यालय में नरसंहार शामिल है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जापान में 140 घरों में लगी आग