• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Woman charged with murder for turning off ventilator
Written By
Last Updated : शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (10:06 IST)

शोर से परेशान महिला ने बंद किया वेंटिलेटर, मरीज की मौत

ventilator
जर्मनी ने अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला को इस जुर्म में  गिरफ्तार किया गया है कि उसने अस्पताल के आईसीयू में एक अन्य महिला मरीज के वेंटिलेटर को बंद कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला वेंटिलेटर की आवाज से काफी परेशान थी अत: उसने यह कदम उठाया। इस मामले में पुलिस ने उस पर मरीज की हत्या की आशंका जताई।
 
कोर्ट में पेशी के बाद महिला को जेल भेज दिया गया है। पुलिस और प्रॉसिक्यूटर के अनुसार महिला ने पहली बार जब वेंटिलेटर बंद किया तो उसे बताया गया था कि ये वेंटिलेटर मरीजों के लिए जरूरी है, लेकिन उसके बावजूद उसने ये हरकत की और दो से तीन बार मशीन को बंद कर दिया। आरोपी महिला की उम्र 72 साल बताई जा रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने बताया, क्यों कहते हैं 'जय सियाराम'?