सम्बंधित जानकारी
- bangladesh crisis live : क्या शेख हसीना को शरण देगा भारत, PM हाउस में बड़ी बैठक
- sheikh hasina : दक्षिण एशिया की आयरन लेडी शेख हसीना छात्र आंदोलन के आगे कैसे हुईं पस्त, छोड़ना पड़ा देश
- Bangladesh Government Crisis : बांग्लादेश से लगी सीमा पर हाईअलर्ट जारी, BSF के कार्यवाहक DG पहुंचे कोलकाता
- bangladesh crisis : बांग्लादेश में उथल-पुछल का भारत पर क्या होगा असर, निगाहें चीन पर भी
- bangladesh crisis : Sheikh Hasina भारत से लंदन जाएंगी, बांग्लादेश में सेना ने संभाली सत्ता
Bangladesh Government Crisis : आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी मुजीबुर रहमान की मूर्ति, बंगबंधु भवन और अवामी लीग को लगाई आग
Bangladesh Government Crisis : बांग्लादेश में हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। बांग्लादेश में कोटा विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को सेना के तख्तापलट और प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर चले जाने के बाद उनसे और सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी से जुड़ी कई इमारतों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने धनमंडी में बंगबंधु स्मारक संग्रहालय बंगबंधु भवन और अवामी लीग के अध्यक्ष के कार्यालय में आग लगा दी। उन्होंने अवामी लीग के ढाका जिला कार्यालय में भी आग लगा दी।
टेलीविजन और सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे दृश्यों में प्रदर्शनकारी बांग्लादेश के संस्थापक एवं हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान की एक बड़ी मूर्ति को गिराते हुए नजर आ रहे हैं। हसीना के पद छोड़ने की खुशी में हजारों लोग राजधानी ढाका की सड़कों पर उमड़ पड़े और नारे लगाते हुए देखे गए।
सरकार विरोधी हजारों प्रदर्शनकारी आज सुबह हसीना के आधिकारिक आवास गणभवन में घुस आए। वे बिस्तर पर लेटे हुए और प्रधानमंत्री आवास के ड्राइंग रूम के फर्नीचर के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखे गए। कुछ लोग देश की सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक गणभवन से टीवी, कुर्सियां और टेबल उठाकर ले जाते देखे गए।
4 बार प्रधानमंत्री रहीं हसीना ने आज पद से इस्तीफा दे दिया और अपनी छोटी बहन शेख रेहाना के साथ बांग्लादेश छोड़ दिया। सेना प्रमुख वकार-उज-जमां ने एक राष्ट्रीय प्रसारण में इसकी पुष्टि की। रिपोर्टों के अनुसार, वह भारत पहुंच गई हैं, जहां से वे लंदन जाने की योजना बना रही हैं। हसीना की प्रस्थान से पहले एक भाषण रिकॉर्ड करने की इच्छा थी, लेकिन उन्हें ऐसा करने का अवसर नहीं मिला।
इस बीच, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने देशवासियों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया। एक बयान में उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख के साथ सार्थक बैठक हुई है।
जनरल जमां ने सभी दलों के साथ बैठक के बाद घोषणा की कि देश में अंतरिम सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने सभी राजनीतिक दलों के साथ सार्थक चर्चा के बाद देश में अंतरिम सरकार बनाने का फैसला किया है। हम स्थिति को सुलझाने के लिए अब राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन से बात करेंगे। (इनपुट एजेंसियां) फोटो सौजन्य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
