1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. violence in Brazil jail

ब्राजील की जेल में कैदियों के बीच संघर्ष, नौ की मौत

Brazil jail
साओ पाउलो। ब्राजील के गोईआस प्रांत की एक जेल में बंद विरोधी गिरोहों के कैदियों के बीच हुए संघर्ष में मंगलवार को नौ लोग मारे गए हैं जबकि 14 अन्य घायल हो गए। 
 
जेल अधिकारियों ने बताया कि अपैरेसिडा डे गोईआनिया कॉम्प्लेक्स स्थित कोलोनिआ एग्रोइंडस्ट्रियल जेल में एक ब्लॉक के कैदियों ने अन्य तीन ब्लॉकों में बंद विरोधी गिरोह के सदस्यों पर हमला कर दिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने दूसरे ब्लॉकों में घुसने के बाद वहां पड़े गद्दों में आग लगा दिया और मारे गए कैदियों के शवों को जला दिया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। अधिकारियों ने मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार, जेल में हुए इन दंगों के दौरान करीब 106 कैदी फरार हो गए। हालांकि अधिकारियों ने उनमें से 29 को पकड़ लिया है।
 
खबरों के अनुसार, और 127 कैदी भी जेल से भागे थे, लेकिन वह खुद वापस आ गए। जेल पर अधिकारियों ने फिर से नियंत्रण पा लिया है। (भाषा) 
अगला लेख
पाकिस्तान को बड़ा झटका, अमेरिका ने रोकी 1628 करोड़ की मदद