1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. USA is Colder than antarctica

अमेरिका में अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड, नदियां जमी, घातक हो सकता है घर से निकलना...

Cold
शिकागो। अमेरिका के मध्यपश्चिमी क्षेत्र में जमा देने वाली ठंड की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण विमानों की सेवा भी बाधित हुई है। कई शहरों में नदियां और झीलें जम चुकी हैं। 
 
अमेरिका के शिकागो में सुबह के समय तापमान शून्य से 30 डिग्री नीचे चला गया। बर्फीली हवाओं की वजह से जन-जीवन बिल्कुल ठप पड़ गया। अलास्का की राजधानी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से भी ज्यादा ठंड यहां महसूस की जा रही है।
 
प्राप्त खबरों के अनुसार, शहर के दो बड़े एयरपोर्ट पर 1500 से ज्यादा उड़ानों को रद्द करना पड़ा। रेल सेवा भी बाधित हो गई।
 
राष्‍ट्रीय मौसम सेवा का कहना है कि इस तरह की ठंड में 10 मिनट तक भी बाहर रहना घातक हो सकता है और यहां पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से अंग सुन्‍न हो सकते हैं। ठंड की वजह से कई इलाकों में लोगों की आंख की पुतलियों पर भी बर्फ जम गई है। 
 
अगला लेख
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में ईडी को बड़ी सफलता, राजीव सक्सेना भी गिरफ्तार