Wed, 8 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US warns Pakistan on Terrorism

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर बढ़ा दबाव, अमेरिका ने दी यह धमकी...

US
वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ काम नहीं करेगा तो उसे मिलने वाली अमेरिकी सहायता रोक दी जाएगी।
 
विदेश मंत्रालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए टिलरसन ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को पनाह देने के प्रमाण मिले हैं।
 
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि यह आतंकवादी संगठन पाकिस्तान में रहकर अमेरिकी सेना के खिलाफ हमले की योजना बनाते हैं और अफगानिस्तान में शांति बहाल करने के अमेरिकी सेना के प्रयासों में बाधा उत्पन्न करते हैं।
 
टिलरसन ने कहा कि पाकिस्तान को इन आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अपनी रणनीति बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की सरकार आतंकवाद को लेकर अपना 'रुख बदलने' में नाकाम रहती है तो उसे अमेरिका से मिलने वाली विशेष मदद को गंवाना पड़ सकता है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपने भाषण में अफगानिस्तान को लेकर अमेरिकी रणनीति के बारे में जानकारी देने के बाद टिलरसन के इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बिजली चोरों की करो मुखबिरी, मिलेगा इनाम...