सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका ने नहीं की भारत के ए-सैट परीक्षण की जासूसी, बढ़ा रहा है साझेदारी
- अमेरिका का चीन पर हमला, सुरक्षा को पैदा कर रहा है खतरा
- आतंकी मसूद अजहर पर अमेरिकी रुख से बौखलाया चीन
- अंतरिक्ष में भारत हुआ महाशक्तिशाली, अंतरिक्ष मलबे को लेकर अमेरिका ने जताई चिंता
- अमेरिका बोला, लाखों मुसलमानों का उत्पीड़न करता है चीन, आतंकियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों से बचाता है
अमेरिका ने दी चीन को चेतावनी, ताइवान में नहीं करे बल प्रयोग
वॉशिंगटन। अमेरिका ने मंगलवार को चीन को चेतावनी दी कि वह ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग या जबरदस्ती नहीं करे। उल्लेखनीय है कि ताइवान ने कहा है कि दो चीनी लड़ाकू विमानों ने दोनों पक्षों को विभाजित करने वाली समुद्री रेखा को पार किया, जिसके बाद अमेरिका का यह बयान सामने आया है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रोबर्ट पलाडिनो ने कहा, अमेरिका किसी भी पक्ष की ऐसी एकतरफा कार्रवाई का विरोध करता है जिसका लक्ष्य यथास्थिति बदलना हो। इसमें बल प्रयोग संबंधी कार्रवाई भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि चीन को बल प्रयोग के अपने प्रयासों को रोक देना चाहिए और ताइपे में लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रशासन के साथ वार्ता शुरू करनी चाहिए।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि दो चीनी जे-11 लड़ाकू विमानों ने रविवार को अप्रत्याशित कदम उठाते हुए ताइवान जलडमरूमध्य में मध्य रेखा को पार किया है।
अगला लेख
