• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. UN chief on India-Pakistan tensions
Last Modified: संयुक्त राष्ट्र , मंगलवार, 6 मई 2025 (00:10 IST)

पाकिस्तान-भारत तनाव पर UN का आया संदेश, युद्ध को लेकर कही बड़ी बात

India Pakistan Tensions
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने सोमवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पिछले कई वर्षों के मुकाबले इस  बार उच्चतम स्तर पर है और ऐसे में दोनों पक्षों को संयम बरतना चाहिए तथा तनाव  को दूर करना चाहिए। गुतारेस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि सैन्य  समाधान कोई समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि वह 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए ‘‘भयानक’’ आतंकवादी हमले के बाद की भावनाओं को समझते हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने एक बार फिर उस हमले की कड़ी निंदा की तथा पीड़ित परिवारों  के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा, ‘‘आम लोगों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है - और इसके लिए  जिम्मेदार लोगों को विश्वसनीय तथा वैध तरीकों से न्याय के कठघरे में लाया जाना  चाहिए।’’ गुतारेस ने शांति के लिए दोनों देशों की सरकारों की मदद करने की पेशकश दोहराई। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र किसी भी ऐसी पहल का समर्थन करने के लिए तैयार है  जो तनाव कम करने, कूटनीति और शांति के लिए नयी प्रतिबद्धता को बढ़ावा दे।’’
उनकी यह टिप्पणी भारत-पाकिस्तान तनाव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बंद  कमरे में होने वाली बैठक से कुछ घंटे पहले आई है। इस्लामाबाद ने इस आपात बैठक की मांग की थी।
गुतारेस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कई वर्षों में अपने उच्चतम  स्तर पर है। मैं दोनों देशों की सरकारों और लोगों का गहरा सम्मान करता हूं तथा  उनका बहुत आभारी हूं -संयुक्त राष्ट्र के कार्यों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए  भी। उन्होंने कहा कि इसलिए मुझे यह देखकर दुख होता है कि संबंध उबाल पर पहुंच गए हैं। इनपुट एजेंसियां  Edited by: Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
UP : सोसायटी में महिला पर डॉग अटैक, बचाव में महिला पोडियम से गिरी, CCTV में कैद हुई घट