मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. UK PM election result: Liz Truss becomes Britain's next prime minister
Written By
Last Updated : सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (18:05 IST)

UK PM election results : भारतवंशी ऋषि सुनक पीएम का चुनाव हारे, लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री

UK PM election results : भारतवंशी ऋषि सुनक पीएम का चुनाव हारे, लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री - UK PM election result: Liz Truss becomes Britain's next prime minister
लंदन। ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस बन गई हैं। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया। लिज ट्रस को 81 हजार वोट मिले। ऋषि सुनक को 66 हजार वोट मिले। लिज ट्रस कंजरवेटिव पार्टी की नेता चुनी गई हैं। ट्रस कल प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। ट्रस ने कहा कि जनता से किए वादे पूरे करेंगे और ब्रिटेन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 

मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे के बाद लिज ब्रिटेन की तीसरी महिला पीएम होंगी। वर्तमान में 18 देशों में महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में हैं। 15 देशों में पीएम तो 3 देशों में राष्ट्रपति हैं। बता दें कि 7 जुलाई को बोरिस जॉनसन ने पार्टी नेता के पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले सभी मीडिया रिपोर्ट्‍स में दावा किया गया था कि ट्रस ही बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी।

विदेश मंत्री लिज ट्रस के कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में भारतवंशी पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को हराने के साथ अब वे ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री होंगी। कंजरवेटिव पार्टी ने इसकी घोषणा की।
 
कंजरवेटिव पार्टी के बैकबेंच सांसदों की 1922 समिति के अध्यक्ष और पार्टी के नेतृत्व संबंधी चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी सर ग्राहम ब्रैडी ने ट्रस (47) की जीत की घोषणा की। ट्रस मौजूदा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी।
 
मार्गरेट थैचर और टेरीजा मे के बाद ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। ट्रस को विजेता घोषित करने के साथ कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व पद के लिए मुकाबले को लेकर कई सप्ताह से जारी अभियान समाप्त हो गया।