1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Two aircrafts escaped from collision in dhaka airspace

हवा में काफी करीब थे दो विमान, बड़ा हादसा टला

Dhaka
ढाका के हवाई क्षेत्र में एक बड़ी विमान दुर्घटना उस वक्त टल गई जब इंडिगो और एयर डेक्कन के विमान आपस में टकराने से बाल-बाल बचे। दोनों विमान एक-दूसरे से मात्र 700 मीटर की दूरी पर रह गए थे।
 
बताया जा रहा है कि यह घटना दो मई की है, जब बांग्लादेश के हवाई क्षेत्र में इंडिगो का कोलकाता से अगरतला जा रहा विमान 6 ई-892 और एयर डेक्कन का अगरतला से कोलकाता आ रहा विमान डीएन 602 हवा में एक-दूसरे के नजदीक आ गए।
 
डेक्कन का यह विमान अगरतला की ओर जा रहा था और 9,000 फुट की ऊंचाई पर था, जबकि इंडिगो का विमान 8,300 फुट की ऊंचाई पर था। तभी विमान में लगे टीसीएएस ने दोनों पायलटों को चेतावनी दी कि वह विमान को सुरक्षित दूरी पर ले जाएं।
अगला लेख
तिलक को बताया 'फादर ऑफ टेररिज्म', मचा बवाल