बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. न्यूजीलैंड में तेज भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, 3 से 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (08:25 IST)

न्यूजीलैंड में तेज भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, 3 से 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका

New Zealand
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के कई हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्माडेक द्वीप में पिछले कुछ घंटों के दौरान कई बार भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए जिनमें से एक की तीव्रता 8.1 मापी गई। समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेरॉल्ड' के मुताबिक लोगों को तटीय इलाके खाली करने के लिए कहा गया है। अमेरिका की सुनामी चेतावनी प्रणाली ने तटीय क्षेत्रों में 3 से 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
कोरोना काल में 26 मार्च को पीएम मोदी का पहला विदेश दौरा, जानिए क्या है उनके बांग्लादेश दौरे का चुनावी कनेक्शन...