गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. The woman who came to the park found a precious diamond
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (21:26 IST)

गजब! पार्क घूमने आई महिला की चमकी किस्मत, मिला बेशकीमती हीरा

गजब! पार्क घूमने आई महिला की चमकी किस्मत, मिला बेशकीमती हीरा - The woman who came to the park found a precious diamond
क्‍या कोई पार्क में घूमने मात्र से ही करोड़पति बन सकता है। आपका जवाब होगा नहीं, लेकिन यह सच है।दरअसल, अमेरिका में एक महिला को पार्क में एक पीले रंग का दुर्लभ हीरा मिला है। 4.38 कैरेट के इस पीले रंग के हीरे की कीमत आंकना मुश्किल हो रहा है।

खबरों के अनुसार, कैलिफोर्निया की एक महिला को अर्कांसस स्टेट पार्क में घूमते-फिरते एक 4.38 कैरेट का दुर्लभ पीला हीरा पड़ा मिल गया। महिला कैलिफोर्निया के ग्रैनिटी बे की रहने वाली है। उसका नाम नूरीन ब्रेडबर्ग है। इस साल पार्क में मिला यह अब तक का सबसे बड़ा हीरा है। इसकी कीमत का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो रहा है।

हालांकि नूरीन को अंदाजा भी नहीं था कि उनके हाथ इतना कीमती हीरा लगा है। महिला का कहना था कि मैंने पीले रंग के पत्थर को इसलिए उठा लिया था, क्योंकि वो ज्यादा ही साफ-सुथरा और चमकीला दिख रहा था।

गौरतलब है कि हीरे के अलावा इस पार्क में कई और खनिज भी मिलते हैं। पार्क में घूमने आने वाले ये सब रख और बेच सकते हैं, बशर्ते वो चीज उन्होंने खुद खोजी हो। यहां अब तक करीब 75 हजार हीरे मिल चुके हैं। पार्क में इस साल अब तक 258 हीरे मिले हैं।
File Photo
ये भी पढ़ें
IT रेड से ज्यादा इस बात से दु:खी हैं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार