Operation Dost : तुर्किए पर 'मौत का साया', भारत मदद को आगे आया, राजदूत ने ट्वीट में कहा- Vasudhaiva Kutumbakam
नई दिल्ली। Turkey-Syria earthquake : भूकंप के बाद तुर्किए में तबाही का मंजर है। भूंकप से बचे लोगों के लिए भारत मददगार बना हुआ है। भारत की इस सहायता का तुर्किए ने धन्यवाद किया है। भारत में तुर्किए के राजदूत फिरत सुनेल ने सोमवार को भारत को उनके देश में राहत सामग्री भेजने के लिए धन्यवाद दिया। फिरत सुनेल ने अपने ट्वीट में लिखा- भारत की ओर से राहत सामग्री का एक और खेप पहुंचने वाला है।
तुर्किश एयरलांइस भूकंप प्रभावित इलाकों में रोज आवश्यक सामग्री पहुंचा रही है। भारतीय सेना भी घायलों को लगातार चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवा रही हैं। तुर्किए के लोगों में खौफ के बीच भारतीय मददगार की भूमिका निभा रहे हैं। तुर्किए के राजदूत फिरत सुनेल ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा- THANK YOU INDIA!, हर टेंट, हर ब्लैंकेट, हर स्लीपिंग बैग के लिए जो भूकंप प्रभावित लोगों के लिए काफी आवश्यक है।
उन्होंने अपने पोस्ट में #Vasudhaiva Kutumbakam भी लिखा है। ऑपरेशन दोस्त के 7वें फेज के तहत 23 टन से अधिक राहत सामग्री के साथ रविवार को विमान भूकंप प्रभावित सीरिया पहुंचा। इसे दमिश्क हवाई अड्डे पर स्थानीय प्रशासन और पर्यावरण उप मंत्री मुताज डौजी ने ग्रहण किया।THANK YOU INDIA!
— Fırat Sunel फिरात सुनेल فرات صونال (@firatsunel) February 13, 2023
Each tent, each blanket or sleeping bag are of vital importance for the hundreds of thousands of earthquake survivors. https://t.co/v9rsXtdzjL
इससे पहले राजदूत फिरात सुनेल ने गुरुवार को ट्विटर पर भारतीय नागरिकों के एक ग्रुप को शुक्रिया कहा था जिन्होंने भूकंप पीड़ितों के लिए 100 कंबल दान किए। उन्होंने एक लेटर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

