कौन हैं Telegram के CEO Pavel Durov, जिन्हें फ्रांस ने किया गिरफ्तार, क्यों हैं इतने पापुलर?
Photo credit : Instagram
सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम (Telegram) के सीईओ और संस्थापक पवेल डुरोव को पेरिस के बॉर्गेट हवाई अड्डे से रविवार को अरेस्ट किया गया है। फ्रांसीसी मीडिया की तरफ से यह जानकारी दी गई थी। बता दें कि पावेल दुरोव की गिरफ्तारी फ्रांस पहुंचने के बाद हुई। उनके साथ उनकी कतिथ गर्लफ्रेंड यूलिया वाविलोवा (Yulia Vavilova) भी ट्रेवल कर रही थी। कुछ एजेंसियों ने तो उनकी गिरफ्तारी के पीछे यूलिया को बताया है।
बता दें कि पावेल दुरोव के टेलीग्राम प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग, नशीले पदार्थों की तस्करी और नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री साझा करने की अनुमति देने के लिए किया गया है। वहीं, रूसी सरकार के अधिकारियों ने दुरोव की गिरफ्तारी पर नाराजगी व्यक्त की है।
कौन हैं पावेल दुरोव : 39 साल के पावेल दुरोव का जन्म रूस में हुआ था। साल 2023 में उनकी नेटवर्थ 11.5 बिलियन डॉलर थी। वह दुनिया के 120वें सबसे अमीर शख्स हैं। अपने भाई निकोलाई दुरोव के साथ पावेल ने 2006 में रूसी सोशल नेटवर्किंग साइट वीके (VKontakte) की स्थापना की। यह साइट जल्द ही रूस में सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बन गई, जिसे अक्सर रूसी फेसबुक कहा जाता है। 2013 में दुरोव भाइयों ने टेलीग्राम नाम से एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया था, जो बेहद कम वक्त में पॉपुलर हो गया था
कौन हैं यूलिया वाविलोवा : यूलिया वाविलोवा को पावेल दुरोव की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। 24 वर्षीय यूलिया वाविलोवा दुबई की एक क्रिप्टो कोच और स्ट्रीमर हैं। इंस्टाग्राम पर वाविलोवा के 20,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। वाविलोवा खुद को एक गेमर बताती हैं। वह चार भाषाएं अंग्रेजी, रूसी, स्पेनिश और अरबी बोलती और समझती हैं। दिलचस्प बात यह है कि वाविलोवा और टेलीग्राम के सीईओ को कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और अजरबैजान जैसे विभिन्न स्थानों पर एक साथ देखा गया है। इन यात्राओं से जुड़ी तस्वीरें उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज और हाइलाइट्स पर छाई हुई हैं।
Edited by Navin Rangiyal

