Daily Horoscope
Sun, 11 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Tamil Naval Chief, Sri Lankan Navy Force

श्रीलंका में 40 साल बाद तमिल नौसेना प्रमुख नियुक्त

Tamil Naval Chief
कोलंबो। रियर एडमिरल त्राविश सिन्नइया को शुक्रवार को श्रीलंकाई नौसेना बल का प्रमुख नियुक्त किया गया। देश में 45 वर्ष पहले शुरू हुए गृहयुद्ध के बाद अल्पसंख्यक तमिल समुदाय से पहली बार किसी को नौसेना की कमान सौंपी गई है।
 
राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने उन्हें नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। सिन्नइया ने गृह युद्ध के निर्णायक दौर में लिट्टे के युद्धपोतों को गहरे समुद्र में तबाह करने में काफी अहम भूमिका निभाई थी।
 
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि रियर एडमिरल त्राविश सिन्नइया जिन्होंने बेहद निष्ठा के साथ कई दशकों तक नौसेना में सेवाएं दीं हैं ने शुक्रवार को नौसेना कमांडर के तौर पर पद ग्रहण कर लिया। (भाषा)