Last Modified: कंधार ,
Monday, 28 August 2017 (08:37 IST)
हेलमंड में तालिबान आत्मघाती हमले में 13 लोगों की मौत
Publish Date: Mon, 28 Aug 2017 (08:37 IST)Updated Date: Mon, 28 Aug 2017 (08:39 IST)
अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में रविवार को अफगान सैनिकों के एक काफिले पर हुए तालिबान के आत्मघाती हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए।
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर जवाक ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी अपनी कार में उस वक्त विस्फोट कर दिया जब हेलमंड के नवा जिला स्थित एक छोटे बाजार से अफगान नेशनल आर्मी का काफिला गुजर रहा था।
उन्होंने बताया कि मृतकों में नागरिक और सैनिक शामिल हैं जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं। तालिबान ने पत्रकारों को व्हाट्सऐप पर भेजे संदेश में इस हमले की जिम्मेदारी ली है। (भाषा)