शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. taliban
Written By
Last Updated : शनिवार, 10 जुलाई 2021 (09:21 IST)

अफगानिस्तान में मजबूत हो रहा है तालिबान, 1,000 नागरिकों ने ली ताजिकिस्तान में शरण

अफगानिस्तान में मजबूत हो रहा है तालिबान, 1,000 नागरिकों ने ताजिकिस्तान में ली शरण | taliban
दुशान्बे। अफगानिस्तान में तालिबान की बढ़ती पकड़ के कारण इस देश के करीब 1,000 नागरिकों ने भागकर ताजिकिस्तान में शरण ली है। ताजिकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत मोहम्मद जहीर अघबर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तानी नागरिकों ने ताजिकिस्तान में एक शरणार्थी शिविर में शरण ले रखी है।

 
अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के साथ तालिबान इस देश पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है और हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बीच आतंकवादी समूह तालिबान ने देश के विशेष रूप से उत्तरी ग्रामीण हिस्सों में कब्जा करना शुरू कर दिया है। अघबर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि ताजिकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्र में शरणार्थी शिविर बनाया गया है।

 
अफगानिस्तानी राजदूत ने गुरुवार को इस शिविर का दौरा किया। ताजिकिस्तान सीमा से लगे अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के कई जिलों पर तालिबान के कब्जे के बाद करीब 1,000 नागरिक भागकर इस देश में आए हैं। अघबर ने इस कठिन समय में अफगानिस्तानी लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए ताजिकिस्तान की सरकार का आभार व्यक्त किया।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर Covid 19 थैरेपी का क्लिनिकल परीक्षण करेगा आईसीएमआर