शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Taliban hung bodies of abductors in Afghanistan
Written By
Last Modified: रविवार, 26 सितम्बर 2021 (10:44 IST)

खौफनाक, अफगानिस्तान में तालिबान ने दिखाई क्रूरता, चौराहों पर लटकाए अपहरण के 4 आरोपियों के शव

खौफनाक, अफगानिस्तान में तालिबान ने दिखाई क्रूरता, चौराहों पर लटकाए अपहरण के 4 आरोपियों के शव - Taliban hung bodies of abductors in Afghanistan
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान की हरकतों से आतंकवादी संगठन का असली चेहरा सामने आने लगा है। उसने स्थानीय लोगों को चेतावनी देने के लिए अपहरण के चार आरोपियों के शवों को पश्चिमी शहर हेरात के चौराहों पर सार्वजनिक रूप से लटका दिया।
एक कुख्यात तालिबान अधिकारी द्वारा फांसी और अंग भंग करने जैसी सजाएं फिर शुरू किए जाने की चेतावनी के एक दिन बाद संगठन ने इस पर अमल भी कर दिखाया। चारो आरोपियों के शवों को बड़ी क्रूरता से क्रेन के माध्यम से चौराहों पर लटका दिया गया। यह सभी लोग एक व्यापारी और उसके बेटे का अपहरण करने के बाद हुई मुठभेड़ में मारे गए थे।
 
हेरात के डिप्टी गवर्नर मौलवी शायर अहमद इमर के हवाले से मीडिया खबरों में कहा गया कि तालिबान लड़ाकों ने कथित अपहरणकर्ताओं को ढूंढ निकाला और सभी को मार गिराया। इसके बाद अन्य अपहरणकर्ताओं को चेतावनी देने के लिए इनके शवों को हेरात के चौराहों पर लटका दिया।
 
गौरतलब है कि 15 अगस्त को अफगानिस्तान में सत्ता संभालने के बाद से तालिबान अपने पिछले कार्यकाल की तुलना में नरम शासन का वादा करता रहा है लेकिन देश भर से मानवाधिकारों के हनन की कई खबरें पहले ही सामने आ चुकी हैं।
ये भी पढ़ें
25 पैसे महंगा हुआ डीजल, 21वें दिन भी पेट्रोल के दाम स्थिर