Hanuman Chalisa
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Suspected militants in Malaysia

मलेशिया में संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Suspected militants in Malaysia  मलेशिया आतंकवादी संगठन
क्वालालंपुर। मलेशिया ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) समेत अन्य आतंकवादी संगठन से संबंध रखने के आरोप में छह विदेशी और एक मलेशियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। 
               
पुलिस महानिरीक्षक खालिद अबु बकर ने रविवार को बताया कि दक्षिण एशियाई आतंकवादी समूह से संबंध रखने के आरोप में फर्जी छात्र वीजा के साथ एक दक्षिण एशियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने यमन के चार नागरिक को संदिग्ध यमनी आतंकवादी समूह से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्धों के पास से कई अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट और 60650 डॉलर जब्त किए गए हैं। 
        
उल्लेखनीय है कि दक्षिणपूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में गत वर्ष जनवरी में आईएस से संबंध रखने  वाले आतंकवादियों की ओर से सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद से ही मलेशिया को हाई अलर्ट किया गया था।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
न्यूजर्सी में मिला भारतीय-अमेरिकी का शव