सम्बंधित जानकारी
- भारत में कैंसर से 9.3 लाख लोगों की मौत, अमेरिका और चीन के बाद सबसे ज्यादा मरीज
- अमेरिका में सड़क हादसे में भारतीय मूल के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
- अमेरिका ने बताया, किसने किया भारतीय ध्वज वाले तेल टैंकर पर ड्रोन से हमला
- अमेरिका में मंदिरों पर खालिस्तानियों ने लिखे नारे, भारत ने जताया कड़ा विरोध
- अमेरिका के मंदिर में तोड़फोड़ पर बोले जयशंकर, अलगाववादी ताकतों को न मिले जगह
अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, छात्र की गोली मारकर हत्या
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने जताया दुख
- आयोवा प्रांत के स्कूल में बंदूकधारी ने की गोलीबारी
- घायलों में हाईस्कूल के प्रिंसिपल भी शामिल
- घटना के बाद स्कूल की कक्षाएं कीं रद्द
खबरों के अनुसार, अमेरिका में आयोवा प्रांत के एक स्कूल में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 17 वर्षीय एक किशोर ने अपने ही साथी छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि पांच अन्य घायल हो गया। विद्यार्थी अपनी शीतकालीन छुट्टियों के बाद वापस स्कूल आ रहे थे, तभी बंदूकधारी ने उन्हें निशाना बनाया।
घायलों में चार छात्र और एक प्रशासक शामिल हैं। वह पेरी हाईस्कूल के प्रिंसिपल भी हैं। स्कूल में गोलीबारी कक्षाएं शुरू होने से पहले की गई। छात्र की हत्या पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के भी आंसू छलक पड़े। उन्होंने मृतक छात्र के परिवारजनों को सांत्वना दी है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Edited By : Chetan Gour
