सम्बंधित जानकारी
- क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, भारी नुकसान की आशंका
- Flashback 2020: पत्रकारों को निशाना बनाकर हमले के मामले 2020 में बढ़े
- ट्रंप ने दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन में चीन का हस्तक्षेप रोकने को तिब्बत नीति पर किए हस्ताक्षर
- पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत
- नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया, सरकार ने की शीतकालीन सत्र बुलाने की सिफारिश
भूकंप के तेज झटकों से दहला क्रोएशिया, 6 की मौत
जगरेब। क्रोएशिया में मंगलवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। राजधानी के दक्षिण-पूर्व के इलाके में कई मकानों को नुकसान हुआ और कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई।
यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि क्रोएशिया की राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया।
अधिकारियों ने बताया कि भूंकप के कारण कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि कई इलाकों में भूकंप के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। कुछ मकान जमींदोज हो गए तो कुछ कुछ इमारतों की दीवारों, छतों में दरारें आ गई। इसी इलाके में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। (वार्ता)
