सम्बंधित जानकारी
- सुप्रीम कोर्ट अडाणी हिंडनबर्ग विवाद पर 17 फरवरी को करेगा सुनवाई
- Corona India Update: भारत में कोरोना के 102 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी
- ओंकारेश्वर में शिवजी और मां पार्वती के लिए बिछाई जाती है चौसर पासे की बिसात
- स्वामी दयानंद सरस्वती के बारे में 10 बड़े तथ्य
- तुर्किए में फिर चमत्कार, भूकंप के 212 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकला बुजुर्ग
न्यूजीलैंड के तटीय इलाके में शक्तिशाली भूकंप
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड का तटीय इलाका बुधवार को शक्तिशाली भूकंप से थर्रा गया। भूकंप के झटके स्थानीय समय के अनुसार 19:38 बजे महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 दर्ज की गई।
इस भूकंप की पुष्टि यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने इस भूकंप की पुष्टि की है। भूकंप के यह झटके वेलिंगटन के पास लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में महसूस किए गए।
EMSC के मुताबिक भूकंप का केंद्र पारापरामू शहर से 50 किमी दूर था, जबकि झटके जमीन से 48 किलोमीटर की गहराई में महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
तूफान और बाढ़ ने परेशान किया : इससे पहले चक्रवात गेब्रियल की वजह से भी न्यूजीलैंड में जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। इससे कई द्वीपों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, कई इलाकों को बाढ़ का भी सामना करना पड़ रहा है। सरकार पहले ही आपातकाल की घोषणा कर चुकी है। चक्रवात के कारण 16 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में तुर्किए और सीरिया में आए शक्तिशाली भूकंप में 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में इमारतें तबाह हो गई है। इसके लोगों को शरणार्थी शिविरों में रहना पड़ रहा है।
