Hanuman Chalisa
Sun, 29 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Strange Illness! tree on the girl face

विचित्र बीमारी! लड़की के चेहरे पर उगा पेड़...

Strange Illness
बांग्लादेश की एक दस वर्षीय बच्ची, शहाना खातून, को दुनिया की पहली 'ट्री वूमन' कहा जा रहा है। शहाना खातून के चेहरे से कुछ ऐसा निकल रहा है जिसे देख कर लोगों में डर है। हर कोई हैरान है कि इतनी छोटी बच्ची के चेहरे पर अचानक क्या हो गया। शहाना के चेहरे पर कुछ छोटे-मोटे नहीं बल्कि पेड़ों की टहनियों जैसा कुछ निकल रहा है। 
 
दुनिया में यह बीमारी मुश्किल से 10 लोगों को है और कहा जा रहा है कि अब तक यह केवल मर्दों को होती थी, लेकिन शहाना पहली लड़की है जो इस बीमारी से ग्रस्त है। डॉक्टरों का कहना है कि वह 'ट्री मैन सिंड्रोम' से पीड़ित हैं। यह नाम सबसे पहले इंडोनेशिया के डेडे कोसवारा को मिला था जो इस बीमारी से जूझने वाले पहले शख्स थे। 
 
कई ऑपरेशन होने के बावजूद उन्हें इस बीमारी से कभी छुटकारा नहीं मिल सका। यह एक अजीबोगरीब बीमारी है जिसमें शरीर में मोटी-मोटी गांठ बन जाती है और यह टहनियों का आकार ले लेती हैं। इसे देख कर लगता है कि इंसान के शरीर पर पेड़ की शाखाएं निकल रही हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हाथों और पैरों पर पड़ता है। 
 
जो लोग इस बीमारी से जूझ रहे होते हैं उनके हाथों-पैरों का वजन भी कई गुना बढ़ जाता है। शहाना का इलाज बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चल रहा है और उसके पिता को उम्मीद है कि ऑपरेशन के बाद शहाना ठीक हो जाएगी।
ये भी पढ़ें
छह सप्ताह के बच्चे को मां ने पिला दी वोदका