सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. srilankan president adds 8 new ministers in the cabinet.
Written By
Last Updated : सोमवार, 23 मई 2022 (16:07 IST)

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल में जोड़े 8 नए मंत्री, नया वित्त मंत्री नदारद

श्रीलंका न्यूज
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 8 और मंत्रियो को शपथ दिलाई। लेकिन, देश में फैले आर्थिक संकट को देखते हुए उन्होंने किसी भी नए वित्त मंत्री को इसमें शामिल नहीं किया। 
 
एक विदेशी समाचार पत्र द्वारी जारी किए गए ट्वीट के मुताबिक मत्स्य पालन मंत्री के रूप में डगलस देवानंद, परिवहन एवं राजमार्ग और संचार मीडिया मंत्री के रूप में बंडुला गुणवर्धना, स्वास्थ्य एवं जल आपूर्ति मंत्री के रूप में केहेलिया रामबुक्वेला, उद्योग मंत्री के रूप में रमेश पथिराणा और कृषि, वन्यजीव एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री के रूप में महिंदा अमरवीरा ने शपथ ग्रहण की। इनके अलावा धर्म और संस्कृति मंत्री के रूप में विदुर विक्रमनायक, पर्यावरण मंत्री के रूप में नसीर अहमद और सिंचाई, खेल एवं युवा मंत्री के रूप में रोशन रणसिंघे ने शपथ ली।
 
अस्तित्व में आने के बाद से अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के पूरे मंत्रिमंडल के गठन तक आर्थिक और सामाजिक स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति ने शुक्रवार को 9 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। राष्ट्रपति द्वारा नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की नियुक्ति किए जाने के एक सप्ताह से अधिक समय के बाद इन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है।
ये भी पढ़ें
हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले