सम्बंधित जानकारी
- ईरान के पास कौन सी हाइपरसोनिक मिसाइलें हैं जिससे खौफ खाते हैं अमेरिका और इजराइल?
- पाक सेना प्रमुख मुनीर के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, भारत के कट्टर दुश्मन के लिए कह दी बड़ी बात
- ईरान इजराइल युद्ध में रूस की एंट्री, क्या सीजफायर करा पाएंगे पुतिन?
- ईरानी धमकी के बाद अमेरिकी डूम्सडे E-4B विमान ने भरी उड़ान, परमाणु विस्फोट प्रूफ है यह अभेद्य विमान
- ईरानी मिसाइलों ने इजराइल में मचाई तबाही, अस्पताल और स्टॉक एक्सचेंज पर हमला
टेक्सास में परीक्षण के दौरान SpaceX के रॉकेट में विस्फोट, कोई हताहत नहीं
SpaceX rocket explodes: स्पेसएक्स (SpaceX) के एक रॉकेट (rocket) में बुधवार रात को टेक्सास में परीक्षण के दौरान विस्फोट हो गया जिससे आसमान में आग का गोला उठता दिखाई दिया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कंपनी ने कहा कि टेक्सास के दक्षिणी सिरे पर स्थित स्पेसएक्स के प्रक्षेपण स्थल स्टारबेस (Starbase) में 10वें उड़ान परीक्षण की तैयारी के दौरान रात करीब 11 बजे रॉकेट स्टारशिप में 'एक बड़ी खराबी का पता चला'।
❗Static fire test goes horribly wrong as SpaceX rocket explodes in massive fireball pic.twitter.com/LOACkGRy0j
— Wolf Brief (@wolfbrief_) June 19, 2025
प्रक्षेपण स्थल के चारों ओर सुरक्षित क्षेत्र बनाकर रखा गया था : स्पेसएक्स ने 'एक्स' पर एक बयान में कहा कि पूरे अभियान के दौरान प्रक्षेपण स्थल के चारों ओर सुरक्षित क्षेत्र बनाकर रखा गया था और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और उनकी देखभाल की जा रही है। एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्पेसएक्स ने कहा कि आस-पास के समुदायों को इस घटना से कोई खतरा नहीं पहुंचा। उसने लोगों से घटना स्थल के पास जाने की कोशिश नहीं करने को कहा। कंपनी ने कहा कि वह विस्फोट की घटना के बाद इससे निपटने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रही है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
Edited by: Ravindra Gupta
