sawan somwar
Mon, 7 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Soul stood after death

मौत के तुरंत बाद आत्मा शरीर के बाहर खड़ी हो गई (वीडियो)

Soul
बैंकाक। थाईलैंड की एक सड़क पर दुर्घटना हुई और मरने वाली लड़की की 'आत्मा' तुरंत ही उसके मृत शरीर से बाहर आकर खड़ी हो जाती है।
 
यह दुर्घटना सड़क पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसका वीडियो सामने आने के बाद से ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक 4 लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं। 
घटना के वीडियो में दिखाया गया है कि एक वाहन सड़क पार कर रहा है और स्पीड में आती एक मोटरबाइक उससे टकरा जाती है। मोटरबाइक चला रही लड़की मानो जैसे ही गिरकर मरती है, उसकी 'आत्मा' उसके मृत शरीर के पास खड़ी हो जाता है।

दुर्घटना के होते ही लोगों की भीड़ वहां लग जाती है, लेकिन वह 'आत्मा' वहां से हिलती नहीं लेकिन कुछ समय बाद हवा में गायब हो जाती है। कई लोगों ने इस वीडियो की आलोचना भी की है और कहा है कि यह वीडियो नकली है और फोटोशॉप से इसमें छेड़खानी की गई है। इस वीडियो को सुटान्नाराज सुवान्नटाडा ने पोस्ट किया है, जिसे अभी तक करीब चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।