1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Snowfall in Sahara desert

दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान में बर्फ जमी

snowfall in sahara
अल्जीयर्स। मौसम भी किसी जादूगर से कम नहीं है। कहां क्या हो जाए, इसकी आप कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। सारी दुनिया में जहां बर्फ गिरी और नहरें, नदियां, समुद्र जम गए वहीं कुछ ऐसा भी हुआ जोकि अब तक अकल्पनीय था। इस वर्ष दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान में भी बर्फ जमी।
 
दुनियाभर के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण ठंड है। यह मौसम का मिजाज है कि सबसे गर्म माना जाने वाला सहारा रेगिस्तान भी बर्फ की चादर से ढंक गया है। रविवार को आए बर्फीले तूफान के बाद चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है।  
 
खबरों के अनुसार सहारा रेगिस्तान में हुई बर्फबारी के बाद कहीं-कहीं 16 इंच तक बर्फ जम गई है। उल्लेखनीय है कि सहारा रेगिस्तान उत्तरी अफ्रीका में है और यह रेगिस्तान इतना बड़ा है कि विश्व की समस्त मरुभूमि के यह आधे भाग के बराबर है।
 
यह बात ध्यान देने काबिल है कि पिछले चार दशकों में मात्र तीन बार यहां बर्फबारी हुई है। 37 सालों में यह तीसरा अवसर है जब उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया में रेगिस्तान पर बर्फ की चादर बिछी हो। समाचार एजेंसियों का कहना है कि यहां रविवार से बर्फबारी शुरू हुई और बर्फ तेजी से चारों तरफ बिछ गई। हालांकि शहरी हिस्सों में सिर्फ एक या दो इंच ही बर्फ जमी है। ज्यादातर बर्फ ग्रामीण इलाकों में गिरी। 
अगला लेख
H-1B वीजा, भारतीय आईटी पेशेवरों के लिए राहत