dharma sangrah
Wed, 21 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. seven arrested in London attack

लंदन हमले के बाद सात लोग गिरफ्तार

London attack
लंदन। ब्रिटेन की पुलिस ने लंदन में संसद के समीप बुधवार को हुए हमले के बाद छह विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान छेड़ा है और सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
देश के आतंकवाद-निरोधक दस्ते के एक उच्चाधिकारी मार्क रोवले ने गुरुवार को लंदन स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'हमने सात ठिकानों पर छापे मारे हैं तथा सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बर्मिंघम और देश के अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान जारी है।'
 
गौरतलब है कि ब्रिटेन की राजधानी लंदन में संसद के बाहर हुए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है और 40 अन्य घायल हो गए हैं। हमलावर ने पहले संसद से थोड़ी ही दूर पर स्थित वेस्टमिंस्टर पुल पर पैदल चल रहे लोगों को कार से कुचलना शुरू किया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और उसके बाद हमलावर ने संसद के समीप पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में हमलावर भी मारा गया। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
मोदी को इस मामले में टक्कर देते हैं योगी आदित्यनाथ