शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 7 महीने के बाद सऊदी अरब ने खोली मक्का मस्जिद
Written By
Last Updated : सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (08:30 IST)

7 महीने के बाद सऊदी अरब ने खोली मक्का मस्जिद

Mecca Masjid | 7 महीने के बाद सऊदी अरब ने खोली मक्का मस्जिद
रियाद। सऊदी अरब में मुस्लिम समुदाय के पवित्र तीर्थस्थल मक्का मस्जिद को 7 महीने बाद रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। यह मस्जिद वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण गत 7 महीने से श्रद्धालुओं के लिए बंद थी।
 
सरकारी न्यूज एजेंसी एसपीए ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोरोनावायरस को लेकर लागू पाबंदियों को हटाने के दूसरे चरण में अपने नागरिकों और निवासियों के लिए पवित्र शहर उमर तीर्थयात्रा को फिर से शुरू किया है और श्रद्धालुओं की क्षमता को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है।
 
एजेंसी ने बताया कि हज एवं उमराह मंत्री कोविड-19 की रोकथाम को लेकर सभी आवश्यक एहतियात को लागू करवाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। मस्जिद परिसर की सफाई के लिए लगभग 4,000 कर्मचारियों को लगाया गया है और मस्जिद परिसर को दिन में 10 बार कीटाणुशोधन किया जा रहा है। (भाषा)