1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russian spacecraft arrives at space center

अंतरिक्ष केंद्र पर जरूरी माल लेकर पहुंचा रूसी अंतरिक्ष यान

Russian spacecraft
मॉस्को। रूस का मानवरहित कैप्सूलनुमा अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंच गया है, जहां वह 3 सदस्यीय चालक दल के लिए 2 टन माल लेकर गया है। कजाखस्तान में रूस के बाइकोनूर प्रक्षेपण परिसर से उड़ान भरने के करीब 3.30 घंटे बाद ‘प्रोग्रेस’ अंतरिक्ष यान शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर केंद्र पर उतारा गया।
 
यह यान ईंधन, पानी, भोजन, दवा और अन्य माल लेकर वहां पहुंचा है। अंतरिक्ष केंद्र में 3 अंतरिक्ष विज्ञानी मौजूद हैं। ये रूस के अनातोली इवानिशिन और ईवान वैग्नर तथा अमेरिका के क्रिस कासिडी हैं। (भाषा) (सांकेतिक चित्र)
 
अगला लेख
खौफनाक, यूपी में सैफई की सड़कों पर घूमते 70 कोरोना मरीज